Sunday, January 18, 2026
Homeराजस्थानपिलानी में रक्तदान शिविर कल: युवा जागृति संस्थान द्वारा सैनी समाज धर्मशाला...

पिलानी में रक्तदान शिविर कल: युवा जागृति संस्थान द्वारा सैनी समाज धर्मशाला में आयोजित होगा शिविर

पिलानी, 10 जून 2025: पीड़ित मानवता की सेवार्थ सक्रिय युवा जागृति संस्थान द्वारा 11 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कस्बे के पहाड़ी रोड़ राजपुरा स्थित सैनी समाज धर्मशाला में आयोजित शिविर में भोजा का बाद धींधवा के संत खेमनाथ जी आश्रम के महंत संत श्री 108 रामनाथ जी महाराज का सान्निध्य भी प्राप्त होगा।

Advertisement's
Advertisement’s

संस्थान के अध्यक्ष विकास कुमार सैनी ने बताया कि बुधवार सुबह 8 बजे से 3 बजे तक आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारियों के लिए आज एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को व्यवस्था सम्बन्धी जिम्मेदारियों का वितरण किया गया।

पिलानी में रक्तदान शिविर कल: युवा जागृति संस्थान द्वारा सैनी समाज धर्मशाला में आयोजित होगा शिविर

आपको बता दें कि युवा जागृति संस्थान द्वारा पिछले 5 वर्ष से यह रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता रहा है।

Advertisement's
Advertisement’s

बैठक में ये रहे मौजूद

शिविर की तैयारियों के लिए हुई बैठक में जवाहर लाल सैनी, होशियार सिंह, राजेन्द्र, छाजूराम, प्रदीप, शुभकरण, बाबूलाल, विकास, राहुल, रामजस, विश्वंभर, रामकरण, विश्वनाथ, नरेन्द्र, महेश, नन्दलाल, अर्जुन, जीतू, इंद्राज, तुषार, कपिल, चेतन, गोपीराम, संतोष, प्रकाश, संदीप, द्वारका प्रसाद, सांवरमल, बस्तीराम आदि कार्यकर्ता शामिल हुए। संस्थान की ओर से युवाओं से अधिकाधिक संख्या में रक्तदान के लिए शिविर में आने का आह्वान किया गया है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!