Sunday, November 9, 2025
Homeपिलानीपिलानी में गोपाष्टमी पर किया गौ पूजन: श्री गौशाला में मनाया उत्सव,...

पिलानी में गोपाष्टमी पर किया गौ पूजन: श्री गौशाला में मनाया उत्सव, गायों के लिए बनाए शेड का किया गया लोकार्पण

पिलानी, 30 अक्टूबर: श्री गौशाला पिलानी में आज गोपाष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गौ माता की पूजा अर्चना की गई। सीएसआईआर सीरी के पूर्व निदेशक डॉ. चंद्रशेखर व बिट्स के डीन एडमिनिस्ट्रेशन प्रोफेसर एनवी मुरलीधर राव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में श्री गौशाला प्रबंध समिति द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण व दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया।

डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया कि जन्म देने वाली माता के बाद मनुष्य के जीवन में लालन-पालन करने में सबसे अधिक सहयोग गौ माता का होता है। प्राचीन काल से हमारे वेद शास्त्रों में ऋषि-मुनियों ने गौ माता को श्रेष्ठ व सर्वप्रथम रखा है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से उन्होंने बताया कि आज 80 से अधिक बीमारियों के उपचार में गोमूत्र का प्रयोग किया जाता है।

इस अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा हवन यज्ञ करवाया गया। गोपाष्टमी पर भामाशाह राजेंद्र प्रसाद डाडा की स्वर्गीय धर्मपत्नी की पुण्य स्मृति में गौशाला में गायों व बछड़ों के लिए बनाए गए बड़े शेड का अनावरण भी किया गया। डाडा परिवार के सौजन्य से सभी गौ भक्तों के लिए सवामणी प्रसाद का आयोजन भी किया गया। गौशाला अध्यक्ष सीएम भार्गव द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान गौशाला में सुबह से ही गौ माता का पूजन करने व हरा चारा, दलिया, गुड़ खिलाने के लिए महिला पुरुषों का तांता लगा रहा। देवी-देवताओं की नयनाभिराम झांकियां भी विशेष आकर्षण रहीं।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद डाडा, उम्मेद सिंह राठौड़, राजेंद्र कुमार सोनी, गौशाला अध्यक्ष सीएम भार्गव, पवन जखोड़िया, पृथ्वी सिंह शेखावत, अनिल ककडे़ऊ, गोपाल बंसल, आदित्य सरावगी, विजय हलवाई, रिशाल मेड़तिया, विक्रम सिंह बालापोता, शरद बगड़िया, महेश अग्रवाल, बाबूलाल घोघलिया सहित शहर के गणमान्यजन मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!