झुंझुनूं: पुलिस की सटीक कार्यवाही में जुआ खेलते 3 आरोपी, अवैध शराब तस्कर और 13 साल से फरार चिटफंड कंपनी संचालक पति-पत्नी गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया है।
सुलताना में जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, नकद व ताश की गड्डी जब्त

थाना सुलताना टीम ने बड़ी कार्रवाई की। 10 अक्टूबर 2025 को सार्वजनिक चबूतरे पर ताश के पत्तों से जुआ खेलते तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 1090 रुपये नकद और जुआ सामग्री जब्त की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेंद्र (39) पुत्र सीताराम सोनी, दीपसिंह (65) पुत्र हनुमान सिंह राजपूत, और सुरेंद्र (45) पुत्र भोलाराम कुमावत के रूप में हुई। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को मौके पर ही दबोचा। जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।
गुढागौड़जी में चार साल से फरार वारंटी ‘बबलू उर्फ शेर मोहम्मद’ गिरफ्तार

थाना गुढागौड़जी पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी बबलू उर्फ शेर मोहम्मद (40) को जयपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने न्यायालय के स्थाई वारंट के आधार पर शेर मोहम्मद को खोरा बिसल, जयपुर से दबोचा। आरोपी पर न्यायालय उदयपुरवाटी द्वारा जारी वारंट लंबित था। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पिलानी में 96 पव्वे देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

थाना पिलानी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दिनेश सिंह (26) पुत्र अमर सिंह राजपूत, निवासी गाडोली को पकड़ा। 10 अक्टूबर को दोबड़ा बाईपास पिपली रोड पर उसे 96 पव्वे देशी शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
बुहाना पुलिस ने फरार वारंटी संदीप कुमार को दबोचा

थाना बुहाना पुलिस ने संदीप कुमार (36) पुत्र जगदीश प्रसाद, निवासी चारावास (खेतड़ी) को गिरफ्तार किया।
संदीप के खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट में स्थाई वारंट जारी था और वह कई महीनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने विशेष अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मुखबिर सूचना पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
झुंझुनूं कोतवाली पुलिस की बड़ी कामयाबी — चिटफंड ठगी के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

झुंझुनूं कोतवाली पुलिस ने 13 वर्ष से फरार चिटफंड कंपनी संचालक श्रीराम सैनी और उसकी पत्नी नीना देवी सैनी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने रिलायबल एजुकेशन प्रा. लि. और रिलायबल रियल हाउस प्रा. लि. नाम से कंपनी खोलकर 33 हजार लोगों से करीब 22 करोड़ रुपये की ठगी की थी। झुंझुनूं, बांदीकुई और दौसा जिलों में इन दोनों के खिलाफ कई प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने इन्हें प्रोडक्शन वारंट पर जेलों से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि वर्ष 2007 से 2010 के बीच इनकी फर्जी योजनाओं में हजारों लोगों ने निवेश किया था। दोनों पर झुंझुनूं कोतवाली में दर्ज मामलों में न्यायालय ने 5 स्थाई वारंट जारी किए थे। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक की सख्त मॉनिटरिंग में जिलेभर में अपराधियों पर शिकंजा
पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि झुंझुनूं जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार सर्च, गिरफ्तारी और रोकथाम अभियान चलाया जा रहा है। फरार अपराधियों, अवैध शराब विक्रेताओं और जुआरियों पर पुलिस की विशेष नजर है। आने वाले दिनों में ऐसे और अभियानों की कार्यवाही तेज की जाएगी।





