Thursday, March 12, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा में भीषण सड़क हादसा: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में नेवी से...

चिड़ावा में भीषण सड़क हादसा: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में नेवी से रिटायर्ड विजय सिंह लामोरिया की मौत

चिड़ावा: शहर के नजदीक अरड़ावता रोड पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। खेमू की ढाणी के पास पेट्रोल पंप के नजदीक दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें नेवी से सेवानिवृत्त विजय सिंह लामोरिया की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा अरड़ावता रोड पर खेमू की ढाणी के पास स्थित पेट्रोल पंप के समीप दोपहर करीब एक बजे हुआ। दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क पर गिर गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और एंबुलेंस को सूचना दी।

हादसे में जोधा का बास निवासी विजय सिंह लामोरिया पुत्र जगदीश प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें तुरंत चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। विजय सिंह लामोरिया की उम्र करीब 45 वर्ष बताई गई है और वे भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त थे।

परिजनों के अनुसार, विजय सिंह लामोरिया अपने बेटे भव्य लामोरिया को दिल्ली परीक्षा देने जाने के लिए चिड़ावा छोड़ने आए थे। बेटे को छोड़ने के बाद वे वापस अपने गांव जोधा का बास लौट रहे थे, तभी अरड़ावता रोड पर यह दर्दनाक हादसा हो गया।

सूचना मिलने पर चिड़ावा थाने से हेड कांस्टेबल सवाई सिंह उप जिला अस्पताल पहुंचे तथा मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दूसरी बाइक पर सवार किठाना गांव के बताए जा रहे हैं। इस हादसे में दूसरी बाइक पर सवार एक महिला को भी चोट लगने का समाचार है। पांव में चोट लगने पर उसे किसी निजी अस्पताल में ले जाया गया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!