Monday, December 15, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा में ट्रैफिक पर सख्ती: पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, 12 चालान...

चिड़ावा में ट्रैफिक पर सख्ती: पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, 12 चालान काटे – दूसरे रास्तों से भागते दिखे वाहन चालक

चिड़ावा: शहर में बिना हेलमेट, बिना कागज़ात और तेज़ रफ्तार चलाने वालों की अब खैर नहीं। थाना पुलिस ने सोमवार शाम अचानक वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें नियमों की अनदेखी करने वाले 12 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। ट्रैफिक सुरक्षा को लेकर सख्ती और बढ़ने के संकेत मिल चुके हैं।

पहले ही दिन कबूतर खाना बस स्टैंड पर शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक विशेष चेकिंग की गई। कई वाहन चालक पुलिस टीम को देखकर दूसरे रास्तों से मुड़कर भागते नजर आए, जिसके चलते क्षेत्र में हलचल बनी रही।

CI आशाराम गुर्जर ने खुद मौके पर मौजूद रहकर कार्रवाई का नेतृत्व किया। उनके साथ ओमप्रकाश नरूका, योगेश, अनिल ठोलीया, ट्रैफिक पुलिस से जयपाल, शीशराम, मुकेश कुमार और शमशेर सिंह ड्यूटी पर तैनात रहे।

आशाराम गुर्जर ने कहा कि इस तरह के अभियान लगातार चलेंगे और नियम तोड़ने वालों पर अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना कागज़ात और ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर कुल 12 चालान जारी किए। आने वाले दिनों में भी पुलिस की नजर मुख्य चौक चौराहों पर बनी रहेगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!