Wednesday, March 18, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा बाइपास पर रात में बेखौफ चोर, दो दुकानों से गैस सिलेंडर...

चिड़ावा बाइपास पर रात में बेखौफ चोर, दो दुकानों से गैस सिलेंडर चोरी, CCTV में कैद पूरी वारदात

चिड़ावा: कस्बे में झुंझुनूं रोड बाइपास क्षेत्र एक बार फिर चोरी की घटनाओं से दहल उठा है। शुक्रवार मध्यरात्रि के बाद अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से दो अलग-अलग दुकानों से गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। पूरी घटना दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चिड़ावा थाना पुलिस अब फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार चिड़ावा कस्बे के झुंझुनूं रोड बाइपास पर शुक्रवार रात को चोरों ने निशाना साधा। मध्यरात्रि के बाद दो नकाबपोश युवक एक दुकान में घुसे और वहां रखा गैस सिलेंडर उठाकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पास ही स्थित एक चाय के खोखे से भी इसी तरह गैस सिलेंडर चोरी कर लिया गया।

पीड़ित दुकानदार प्रमोद सैनी ने बताया कि जब वह सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो गैस सिलेंडर अपनी जगह से गायब मिला। संदेह होने पर उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो युवक चेहरा ढके हुए दुकान में प्रवेश करते और गैस सिलेंडर उठाकर ले जाते स्पष्ट नजर आ रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दोनों चोर पहले आसपास की स्थिति का जायजा लेते हैं और फिर बिना किसी हिचक के चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। पास की चाय की दुकान से भी इसी अंदाज में गैस सिलेंडर चोरी किया गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे।

घटना के बाद प्रमोद सैनी की ओर से चिड़ावा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में लगे अन्य कैमरों की भी जांच की जा रही है।

झुंझुनूं रोड बाइपास क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में भय का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि यदि जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो रात के समय दुकानों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन सकती है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!