चनाना: क्षेत्र में सामाजिक और धार्मिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से विराट हिंदू सम्मेलन 2026 की तैयारियों को लेकर नारायण धाम सोलाना में चनाना मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 8 फरवरी 2026 को दोपहर 1 बजे, पुरानी पुलिस चौकी के पास, चनाना में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में चनाना, चिड़ासन, श्री अमरपुरा, लोदीपुरा, भुकाना, ठाकरों की ढाणी, गोवला, तारा का बास, निजामपुरा, सोलाना और महरमपुर सहित आसपास के कई गांवों के हिंदू परिवारों की सहभागिता रहेगी।
विराट हिंदू सम्मेलन कमेटी का गठन, 21 सदस्यों को सौंपी गई जिम्मेदारी
बैठक के दौरान विराट हिंदू सम्मेलन कमेटी का गठन भी किया गया, जिसमें रामदेव सिंह चिड़ासन को संरक्षक और विक्रम डूडी सोलाना को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं सतीश स्वामी चनाना को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसके अतिरिक्त दयानंद लोदीपुरा, बनवारी सोलाना, विजय कुमार गोवला, सतीश कुमार चनाना, राजकुमार चनाना, राजकुमार जांगिड़ गोवला, रामस्वरूप सोलाना, राजेश कुमार सोलाना, अवल सोलाना, विनोद सोलाना, राहुल सोलाना, राजीव सोलाना और विनोद चाहर चनाना सहित कुल 21 सदस्यों की कार्यकारिणी समिति गठित की गई।
हर गांव में बनाई गई अलग कमेटी, जनसंपर्क अभियान होगा तेज
सम्मेलन को सफल और व्यापक बनाने के लिए यह भी तय किया गया कि प्रत्येक गांव में 10 सदस्यों की अलग समिति गठित की जाएगी, जो जनसंपर्क, प्रचार-प्रसार और सामाजिक सहभागिता को बढ़ाने का कार्य करेगी। आयोजन से पूर्व क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता, हिंदू एकता और सांस्कृतिक समरसता को लेकर अभियान चलाया जाएगा।
धार्मिक एकता और सामाजिक संगठन का बनेगा बड़ा मंच
आयोजकों के अनुसार, विराट हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, धार्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करना, सामाजिक समरसता बढ़ाना और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीण प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।





