Thursday, June 12, 2025
Homeवायरल वीडियोघुटनों पर अल्बानिया के पीएम, सामने थीं इटली की पीएम मेलोनी –...

घुटनों पर अल्बानिया के पीएम, सामने थीं इटली की पीएम मेलोनी – वायरल वीडियो ने मचाया तहलका

वायरल वीडियो: यूरोपियन पॉलिटिकल कम्यूनिटी समिट के मंच पर अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा (Edi Rama) और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मलोनी (Giorgia Meloni) के बीच एक अनोखा और दिल छू लेने वाला क्षण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एडी रामा को इटली की प्रधानमंत्री मलोनी के स्वागत के लिए रेड कार्पेट पर घुटनों पर बैठे हुए देखा जा सकता है, जो हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

Advertisement's
Advertisement’s

टिराना में समिट के दौरान खास स्वागत

यह घटना यूरोपियन पॉलिटिकल कम्यूनिटी समिट के दौरान अल्बानिया की राजधानी टिराना में हुई, जहां इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मलोनी समिट में भाग लेने के लिए पहुंची थीं। उनके स्वागत में मेजबान और अल्बानिया के पीएम एडी रामा ने सभी के सामने रेड कार्पेट पर घुटनों पर बैठकर उन्हें सम्मानित किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एडी रामा अपने दोनों हाथ नमस्कार की मुद्रा में जोड़कर मलोनी के स्वागत के लिए बेहद विनम्रता और सम्मान दिखा रहे हैं। इसके बाद मलोनी मुस्कुराते हुए उनके पास जाती हैं, और दोनों नेता गर्मजोशी से गले मिलते हैं। इसके बाद वे एक साथ फोटोशूट भी करवाते हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

एडी रामा द्वारा इस तरह का स्वागत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे शिष्टाचार एवं दोस्ताना रवैये का प्रतीक बता रहे हैं। इस वीडियो को देखने वाले कई लोगों ने इसे एक आदर्श स्वागत के रूप में बताया है, जो राजनयिक सौहार्द और सम्मान को दर्शाता है।

पहले भी हुआ था ऐसा स्वागत

यह पहला मौका नहीं है जब एडी रामा ने जॉर्जिया मलोनी के लिए ऐसा स्वागत किया हो। जनवरी 2025 में अबू धाबी में आयोजित वर्ल्ड फ्यूचर एनर्जी समिट के दौरान भी उन्होंने मलोनी का घुटनों पर बैठकर स्वागत किया था। उस समय उन्होंने मलोनी के 48वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें एक स्कार्फ भेंट में भी दिया था। तब भी उनकी यह विनम्रता और सम्मान का अंदाज चर्चा में रहा था।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!