Sunday, December 7, 2025
Homeपिलानीग्राम पंचायत धींधवा में मिनी सचिवालय का लोकार्पण: पिलानी प्रधान बिरमा देवी...

ग्राम पंचायत धींधवा में मिनी सचिवालय का लोकार्पण: पिलानी प्रधान बिरमा देवी और जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी ने किया 40 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

पिलानी, 5 अक्टूबर: ग्राम पंचायत धींधवा में रविवार को नव निर्मित पंचायत भवन का समारोहपूर्वक लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिलानी पंचायत समिति प्रधान बिरमा संदीप रायला थीं, जबकि अध्यक्षता जिला प्रमुख एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी ने की। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

समारोह में सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा पंचायत भवन के निर्माण में सहयोग देने वाले भामाशाहों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि कर्नल पूर्णमल झेरली, मोहन सिंह खुडिया, रामनिवास हमीनपुर, पंचायत समिति सदस्य सुभाष योगी, सुनील पूनिया, नरेश जांगिड, पूर्व सरपंच नितिराज सिंह ईस्माइलपुर, सुरेंद्र बनगोठड़ी, पूर्व सरपंच हंसराज देवरोड, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नरेश खेड़ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह झेरली, धिंधवा सरपंच राजपाल मेघवाल, उपसरपंच नीतू भास्कर तथा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अंतरसिंह काजला सहित अन्य जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल और पूर्व सरपंच नितिराज सिंह इस्माईलपुर ने ग्रामीण विकास में जनसहभागिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भामाशाहों के योगदान की सराहना की।

समारोह के अंत में सरपंच राजपाल मेघवाल ने सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत भवन ग्राम के विकास और जनकल्याण के कार्यों का सशक्त केंद्र बनेगा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व सरपंच कुलदीप देवरोड़, विष्णु शर्मा काजड़ा, रामानंद कस्वां, अखिल ठेकेदार, गोकुलचंद भास्कर, धर्मपाल, सुमेर भास्कर, विजयपाल भास्कर, ईश्वर सिंह, बलवान सिंह, प्रदीप कुमार भास्कर, गोकुलचंद जांगिड, सत्यवीर भास्कर, शेरसिंह भास्कर, गुरूदयाल भास्कर, बलाराम भास्कर, ओमप्रकाश भवन कारीगर, सरदाराराम भास्कर, सुबेदार प्रताप सिंह, सुबेदार शुभकरण, लक्ष्मण राम, प्रभुराम नारनौलिया, राजेंद्र सिहाग, रामसिंह ताखर, मातुराम, अमर सिंह मेघवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!