गुढागौड़जी: पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कई होटलों व कैफे पर छापा मारा और 12 युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से कस्बे में हड़कंप मच गया है।
बृजेश ज्योति उपाध्याय (पुलिस अधीक्षक झुंझुनू) के निर्देशन पर और देवेन्द्र सिंह राजावत (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय) के मार्गदर्शन में नवलगढ़ वृताधिकारी महावीर सिंह के सुपरविजन में गुढागौड़जी थाना प्रभारी सुरेश कुमार रोलन के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।
शुक्रवार 28 नवंबर 2025 को ईलाईट होटल, आशीर्वाद होटल, होटल ब्लू ओरिजन और ओया होटल में चैकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियां मिलीं, जिसके बाद पुलिस ने 12 युवकों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार दीपपुरा निवासी आशीष, रसीया की ढाणी निवासी अजय शर्मा, तिरूपती कॉम्पलेक्स के पास रहने वाला शाहिद, मैन मार्केट निवासी कृष्ण, वार्ड 18 निवासी राधेश्याम, कारी नवलगढ़ निवासी अंकित, सराय निवासी विवेक मोहनपुरीया, हुक्मपुरा निवासी सुरेन्द्र कुमार, दुड़िया निवासी विक्की मेहरा, अजाड़ी कला निवासी बुलेश कुमार, कोटड़ी खंडेला सीकर निवासी संदीप, तथा बसंत विहार झुंझुनू निवासी प्रवीण कुमार को पकड़ा गया। सभी युवक अलग-अलग होटलों में संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए थे।
गुढा क्षेत्र के लोगों और मुखबिरों की ओर से लगातार सूचनाएं मिल रही थीं कि क्षेत्र में स्थित कुछ होटलों/कैफे में अनैतिक गतिविधियां व गैरकानूनी काम चल रहे हैं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
कार्रवाई करने वाली टीम में सुरेश कुमार रोलन के साथ उपनिरीक्षक भींवराम, सज्जन सिंह, हेड कांस्टेबल हरिराम, किशन सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार, मनोज कुमार, जयपाल, रोशन व नरेन्द्र कुमार शामिल रहे।
कस्बे में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई हो सके।




