जमादार ने हाजरी लगाने के नाम पर सफाईकर्मी के साथ किया दुष्कर्म, खेतड़ी नगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
खेतड़ीनगर पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को एमजेएम कोर्ट खेतड़ी से इस्तगासा प्राप्त हुआ कि आरोपी पंकज कुमार पुत्र राजेन्द्र वाल्मिकी निवासी नरहड़ हाल निवासी वार्ड नम्बर 04 हरीनगर पिलानी नगरपालिका में सफाई कर्मचारियों का जमादार है। जिसके द्वारा परिवादिया को पिलानी नगरपालिका में हाजरी लगाने के नाम पर बलात्कार किया गया। प्रकरण दर्ज कर पुलिस द्वारा अनुसंधान आरंभ किया गया।
प्रकरण की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुये थानाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया जाकर आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर त्वरित गिरफ्तारी करने के प्रयास किये गये। गठित टीम द्वारा आरोपी पंकज को पिलानी से दस्तयाब कर बाद अनुसंधान जुर्म प्रमाणित पाया जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया।




