चिड़ावा, 12 अक्टूबर: कस्बे के राजकला राजकीय बालिका उमा विद्यालय की छात्राओं के चेहरे चश्मे पाकर खिल उठे। विद्यालय की 28 छात्राओं को समीर ऑप्टिकल की ओर से नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए। इससे पहले कम्प्यूटर से इन सभी छात्राओं की आंखों की जांच भी की गई थी।
विद्यालय परिसर में संस्था प्रधान सरोज दाधीच व अन्य स्टाफ मेम्बर्स की मौजूदगी में समीर ऑप्टिकल्स के प्रोपराइटर समीर सिंह शेखावत ने अपने जन्मदिन पर छात्राओं को चश्मे वितरित किए। इनमें कुछ छात्राएं ऐसी भी थीं, जिनको दृष्टि दोष तो था, किन्तु उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि इसमें सुधार के लिए उन्हें चश्मा लगाना पड़ेगा। चश्मा लगाने के बाद जब छात्राओं को सब कुछ साफ़ नज़र आया, तब उनके चेहरे पर खुशी के भाव देखने लायक थे।
समीर सिंह शेखावत ने इस अवसर पर घोषणा की कि दीपावली के बाद विद्यालय की सभी छात्राओं की आंखों की जांच मिश्री देवी आई हॉस्पिटल की बुहाना ब्रांच के अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा करवाईं जाएंगी। विद्यालय स्टाफ व छात्राओं द्वारा करतल ध्वनि से समीर सिंह शेखावत की इस घोषणा का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य सरोज दाधीच ने इस अवसर पर समीर सिंह शेखावत को पुष्प गुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

ये रहे मौजूद
छात्राओं को चश्मे वितरित करने के अवसर पर संस्था प्रधान सरोज दाधीच, प्रधानाचार्य मुरारी लाल, अनिल जांगिड़, सुनीता, सपना, रामकला, ममता जांगिड़, मुकेश, सुमन पंचार, प्रेमलता, सुमन, सुमित्रा, माया, महेन्द्र सिंह लाम्बा, सुनील शर्मा, राजेश जांगिड़, बलराम, घीसाराम रसोड़ा, संजय महला, रोहिताश्व कुमार, मनोज सैनी, चेतराम, जयप्रकाश आलड़िया, सचिन गर्वा, राकेश, साहिल सिंह, कुलदीप झाझड़िया, नटवर कोतवाल सहित समस्त स्टाफ सदस्य व अन्य लोग उपस्थित रहे।





