Wednesday, March 11, 2026
Homeमंड्रेलाकॉलेज छात्राओं को परेशान करने वाला मनचला गिरफ्तार: मण्ड्रेला थाना पुलिस की...

कॉलेज छात्राओं को परेशान करने वाला मनचला गिरफ्तार: मण्ड्रेला थाना पुलिस की ऑपरेशन रोमियो के तहत कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त

मण्ड्रेला, 26 जून: ऑपरेशन रोमियो के तहत कार्रवाई करते हुए मण्ड्रेला थाना पुलिस ने एक मनचले को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक मौके पर कॉलेज छात्राओं को काफी देर से परेशान कर रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान चिड़ावा रोड़ पर पुलिस को गर्ल्स कॉलेज के पास पुलिस ने एक युवक को देखा, जो कि बीएड परीक्षा देकर लौट रही छात्राओं को परेशान कर रहा था। सड़क किनारे पिकअप गाड़ी लेकर खड़े युवक से जब वहां रुकने का कारण पूछा गया तो वह कोई वाजिब जवाब नहीं दे पाया। बाद में जांच करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त युवक काफी देर से वहां से गुजर रही कॉलेज छात्राओं को परेशान कर रहा था।

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी गोविन्द पुत्र समुन्द्र सिंह राजपूत ( 22 वर्ष), निवासी चांदगोठी, थाना हमीरवास जिला चूरू (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक जिस पिकअप जीप में सवार होकर आया था, पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!