Wednesday, February 18, 2026
Homeपिलानीकुतुबपुरा को बड़ी सौगात: भाजपा नेता राजेश दहिया ने डीएमएफटी मद से...

कुतुबपुरा को बड़ी सौगात: भाजपा नेता राजेश दहिया ने डीएमएफटी मद से स्वीकृत ट्यूबवेल का किया शिलान्यास

पिलानी: विधानसभा क्षेत्र के कुतुबपुरा गांव में पेयजल संकट के समाधान की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। भाजपा के युवा नेता और पिलानी से प्रत्याशी रहे राजेश दहिया ने डीएमएफटी मद से स्वीकृत नए ट्यूबवेल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी राहत बताया और दहिया के प्रति आभार प्रकट किया।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान राजेश दहिया ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार गांवों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि कुतुबपुरा में स्वीकृत यह ट्यूबवेल भविष्य में ग्रामीणों को नियमित और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। दहिया ने स्पष्ट किया कि पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता को लेकर सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट है।

कार्यक्रम के दौरान दहिया ने ट्यूबवेल स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भू-जल मंत्री कन्हैयालाल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की संवेदनशील नीतियों के कारण ही ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल से जुड़ी समस्याओं का समाधान संभव हो पा रहा है।

शिलान्यास अवसर पर उप सरपंच भगवती सिंह बारहठ, सहकारी समिति धतरवाला के अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा, कप्तान महेंद्र सिंह राठौड़, नरेंद्र राठौड़, कायम राठौड़, रामकुमार भोपाल सिंह, सवाई सिंह, उमेद सिंह, राजवीर सिंह और संपत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इसके साथ ही जयदेव सिंह, बजरंग सिंह, गोविंद सिंह, दयाराम बुडानिया, अशोक जाखड़, महेंद्र बुडानिया, दरिया सिंह और दयाचंद जाखड़ की मौजूदगी ने कार्यक्रम को सामाजिक समर्थन दिया।

कार्यक्रम में रामेश्वर जांगीड़, शयोराम मेघवाल, नौरंग मेघवाल, धर्मपाल चोपड़ा, हरलाल मेघवाल, हजारी मेघवाल, डेडाराम मेघवाल, चंदगी मेघवाल, इंद्र मेघवाल और निवास जांगिड़ भी मौजूद रहे। पंकज बारहठ, शिवराज बारहठ, दीपेंद्र बारहठ, पशु चिकित्सक कुलदीप बारहठ, शिशराम धतरवाला, मुलचंद मेघवाल धतरवाला और बलकेश धतरवाला सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने इसे गांव के विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया।

ग्रामीणों का कहना है कि ट्यूबवेल के निर्माण से जल संकट की समस्या काफी हद तक कम होगी। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में इस तरह की और विकास योजनाएं क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाएंगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!