झुंझुनूं: श्री राष्ट्रीय वीर जाट सेना ने झुंझुनूं जिले में संगठन विस्तार के तहत उम्मेद झाझडिया को नया जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष हेमंत झाझडिया के निर्देश पर की गई। उम्मेद झाझडिया, जो झाझडिया कृषि फार्म बीड वार्ड नंबर 51 झुंझुनूं के निवासी हैं, को इस जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
जिला संयोजक एडवोकेट अंकित जाखड़ ने बताया कि उम्मेद झाझडिया के नेतृत्व में संगठन की गतिविधियां और तेज होंगी। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति से समाज में समरसता, एकता और भाईचारे की भावना को और मजबूती मिलेगी। साथ ही, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने की दिशा में भी संगठन को नई दिशा मिलेगी।
अंकित जाखड़ ने यह भी कहा कि श्री राष्ट्रीय वीर जाट सेना समाज के युवाओं को जागरूक करने, शिक्षा और सामाजिक समानता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उम्मेद झाझडिया की सक्रिय भूमिका से संगठन की जमीनी पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद है।





