Monday, November 10, 2025
Homeचिड़ावाइस्माईलपुर में शिव पार्वती विवाह कथा का आयोजन: संगीतमय विवाह प्रसंग को...

इस्माईलपुर में शिव पार्वती विवाह कथा का आयोजन: संगीतमय विवाह प्रसंग को सुन श्रद्धालु हुए भाव-विभोर, कथा व्यास ने बताया भगवान समर्पण भाव से ही मिलते हैं

पिलानी, 3 अगस्त: इस्माईलपुर के चमत्कारी प्राचीन बालाजी मन्दिर में शिव-पार्वती विवाह कथा के आयोजन में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण का आनन्द लिया। इससे पूर्व आयोजन समिति की ओर से कथा व्यास सुरेन्द्र नाथ योगी व सहायक जितेंद्र राव एवं बाबूलाल का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

व्यास पीठ से कथावाचक सुरेन्द्र नाथ योगी ने शिव पार्वती विवाह कथा के द्वितीय दिवस भगवान शिव के सगाई व तिलक समारोह के प्रसंग का मधुर भजनों सहित विस्तार पूर्वक वाचन किया। प्रसंग को सुन श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

शिव-पार्वती प्रसंग का वर्णन करते हुए कथा व्यास सुरेन्द्र नाथ योगी ने बताया कि शिव पार्वती की आराधना भागवत का अभिन्न अंग है। कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य के सारे मानसिक व आत्मिक विकारों का अंत हो जाता है। उन्होंने कहा की ईश्वर के प्रति समर्पण भाव से ही प्रभु मिलते हैं।

ये रहे मौजूद

शिव पार्वती विवाह कथा में दूसरे दिन मुख्य आयोजक पुष्पा अरविन्द शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, श्याम सुन्दर शर्मा, सुशील शर्मा, पुजारी विमल शर्मा, अजय शर्मा, जितेन्द्र टेलर, डॉ. नवीन शर्मा, जयसिंह कटेवा, मुकेश कुमार सैनी, घीसाराम शर्मा एवं विवेक शर्मा भैंरो सिंह शेखावत, नरपत सिंह शेखावत, राजेन्द्र सिंह शेखावत, रविन्द्र सिंह, रोहिताश शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार बालापोता, सुनील शर्मा, पर्यावरण प्रेमी बीरबल सिंह चौहान, पूर्व सरपंच अजीत सिंह सिंह, योगेश शर्मा, समीर सिंह शेखावत, सुनील पारीक, अनिल शर्मा, ठेकेदार जीतू, राहुल भाटी, सुरेश जांगिड़, नरेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। अंत में शेखर शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!