Monday, January 19, 2026
Homeचिड़ावाआपसी रंजिश में दो लोगों को पीटा, गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर

आपसी रंजिश में दो लोगों को पीटा, गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर

चिड़ावा: शहर के सूरजगढ़ मोड़ के पास गुरुवार देर रात करीब 9 बजे आपसी रंजिश में हुई मारपीट में दो लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के द्वारा उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें झुंझुनूं रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरजगढ़ मोड़ पर श्री बालाजी होटल एवं टिफिन सेंटर पर हुई मारपीट की घटना में अशोक पुत्र उदमीराम, निवासी ख्यालियो की ढाणी, सूरजगढ़ व रविन्द्र पुत्र जसवंत सिंह, निवासी बेरला, सूरजगढ़ को होटल मालिक अंकित कुमार द्वारा लोहे की पाइप से बेरहमी से पीटा गया।

मारपीट की सूचना मिलने पर चिड़ावा थाने से हेड कांस्टेबल सवाई सिंह, आसूचना अधिकारी महेंद्र यादव, कांस्टेबल वीर सिंह व अंकित राव मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाने की बात पर होटल मालिक अंकित कुमार की पुलिस से भी झड़प हो गई।

कुछ देर की समझाइश के बाद दोनों घायलों को एंबुलेंस चालक बंटी नूनिया व ईएमटी अंकित निर्मल द्वारा चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉ जयप्रकाश धायल व वार्ड बॉय कर्मवीर श्योराण द्वारा दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

श्री बालाजी होटल के मालिक अंकित कुमार ने आरोप लगाया कि दोनों घायल सूरजगढ़ रोड़ स्थित कार्तिक होटल के मालिक बलवान सिंह के आदमी हैं और दोनों उसके होटल पर उसे मारने पहुंचे थे।

वहीं दूसरी तरफ दोनों घायलों का कहना है कि बलवान सिंह को धोखे से बुलाकर उसके साथ मारपीट की जा रही थी। सूचना मिलने पर दोनों घायल अशोक व रविन्द्र वहां पहुंचे थे। बलवान किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग गया जबकि उन दोनों को लोहे कि पाइप से पीटा गया।

मामले की गंभीरता को देखकर चिड़ावा सीआई आशाराम गुर्जर भी अस्पताल पहुंचे व खुद दोनों घायलों का पर्चा बयान लिया। देर रात बलवान सिंह भी इलाज के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!